Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalWadrafnagar

सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिन सम्मानित।

वाड्रफनगर/बलरामपुर….

बलरामपुर जिले के सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में जीवन दीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने की। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार दीक्षित एवं बीपीएम शुभम कुमार रोहित के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनपद पंचायत वाड्रफनगर सीईओ, नगर पंचायत वाड्रफनगर सीएमओ, लोक निर्माण विभाग अनुविभागीय अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग वाड्रफनगर एवं रघुनाथनगर के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में मितानिन भी बैठक में शामिल हुईं।

विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मितानिनों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय आवश्यक है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनें सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मितानिनों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीकाकरण, प्रसव सेवाओं, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बच्चों को भर्ती कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय कार्य करने वाली मितानिनों का विधायक ने उत्साहवर्धन किया।

बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक सुझावों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जीवन दीप समिति की बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों एवं मितानिनों का उत्साहवर्धन करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *