Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 3 साल के मासूम की मौत, परिजनों में मातम।

बलरामपुर…

जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआटांड़ निवासी रमेश चेरवा के तीन वर्षीय पुत्र अभीस चेरवा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौसमी बुखार से पीड़ित बच्चे का सरनाडीह में भूलेश्वर सिंह द्वारा इलाज किया जा रहा था।

परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान बच्चे को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। बच्चे को लेकर परिजन घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीनों के भीतर झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के बाद मौत का यह चौथा मामला सामने आया है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर झोलाछाप डॉक्टरों पर कब प्रभावी लगाम लगेगी और बिना वैध चिकित्सा व्यवस्था के इलाज करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *