Skip to main content

ChhattisgarhLocalWadrafnagar

ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाली भव्य रैली, दिखा सौहार्द और भाईचारे का संदेश।

वाड्रफनगर….

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के मौके पर वाड्रफनगर में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। धार्मिक ध्वजों के साथ देश की शान तिरंगा भी रैली में नजर आया, जिसने देशप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

रैली शहर के अलग-अलग इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया और उनके लिए नियाज़ की व्यवस्था की। रैली में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाली गई इस रैली में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना भी देखने को मिली। रैली के दौरान शांति और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर शहर में लोगों के बीच उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *