Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalRamanujganj

तेतरडीह में कृषि विभाग का बांध टूटा, खेतों में भरा पानी, धान की फसल प्रभावित।

रामानुजगंज…

रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तेतरडीह में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कृषि विभाग का बांध अचानक टूट गया। बांध टूटने से बड़ी मात्रा में पानी नीचे स्थित खेतों की ओर बह गया, जिससे खेतों में पानी भर गया और धान की फसल प्रभावित हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बांध टूटने से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद ही किसानों की फसल को हुए वास्तविक नुकसान की मात्रा स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की टीम प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कर रही है।

बताया गया कि उक्त बांध कृषि विभाग द्वारा जल ग्रहण मिशन के तहत बनाया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बांध में पहले से ही दरारें आ गई थीं और इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बांध की मरम्मत करा दी जाती तो इसके टूटने की घटना को संभवतः रोका जा सकता था।

बांध टूटने के बाद पानी का तेज बहाव खेतों की ओर पहुंचा, जिससे धान की फसल को नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों और खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आकलन रिपोर्ट के बाद ही फसल क्षति की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *