Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

धन्धापुर में मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

बलरामपुर…

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धन्धापुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव श्रृंखला बनाई और आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका को रेखांकित करते हुए नागरिकों से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की अपील की।

विद्यार्थियों ने कहा कि प्रत्येक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *