जंगल में भालू का हमला, बकरी चराने गए युवक के सिर-पैर में गंभीर चोट।
रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस के लिए करीब डेढ़ घंटे करना पड़ा इंतजार, परिजन रहे परेशान।
राजपुर/ बलरामपुर…..
जंगल में बकरी चराने गए एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और पैर में चोटें आई हैं। घायल युवक को उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान युवक अस्पताल में घायल अवस्था में पड़ा रहा और उसके परिजन परेशान होते रहे।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेवारी निवासी युवक जंगल में बकरी चराने गया था। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में युवक के सिर और पैर में चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायल युवक को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया। रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान घायल युवक अस्पताल में ही पड़ा रहा, जबकि परिजन एंबुलेंस के इंतजाम को लेकर परेशान होते रहे।