अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर श्री सर्वेश्वरी समूह की अनूठी पहल, बुजुर्गों को अंगवस्त्र, फल व ब्रेड का वितरण।
वाड्रफनगर/ बलरामपुर…..
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा वाड्रफनगर के सदस्यों द्वारा नगर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा परिवार के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग माताओं एवं वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य अघोरेश्वर एवं परम पूज्य गुरुदेव जी की पूजा-अर्चना तथा मां सर्वेश्वरी के जयघोष के साथ की गई। इसके पश्चात शाखा के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवासरत कुल 22 बुजुर्ग माताओं एवं वृद्धजनों को अंगवस्त्र, फल एवं ब्रेड प्रदान कर सम्मानित किया।
शाखा सदस्यों ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने परम पूज्य अघोरेश्वर एवं परम पूज्य गुरुदेव जी से प्रार्थना की कि समाजसेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यों के लिए सभी को निरंतर प्रेरणा और शक्ति प्रदान करते रहें, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सेवा कार्य आगे भी किए जा सकें।

इस अवसर पर शाखा परिवार की ओर से सभी वृद्धजनों को सादर प्रणाम करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। साथ ही मां सर्वेश्वरी, परम पूज्य अघोरेश्वर एवं परम पूज्य गुरुदेव जी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के बबलू यादव, शिव जैन, रामबृक्ष जगते, बृशकेतु सिंह, ईश्वर जायसवाल, सतनारायण गुप्ता, मनोज सिंह एवं कामाख्या यादव का सराहनीय योगदान रहा।