समझाइश के बाद ग्राम सुरसा में ग्रेफाइट सर्वे का काम शुरू।
*एसडीएम डॉ. टी.डी. मरकाम के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से की चर्चा, आपसी संवाद के बाद शुरू हुआ सर्वे कार्य।*
वाड्रफनगर/ बलरामपुर।
बलरामपुर जिले के ग्राम सुरसा में ग्रेफाइट सर्वे कार्य को लेकर ग्रामीणों के साथ चर्चा और समझाइश के बाद प्रशासन की मौजूदगी में सर्वे का काम शुरू करा दिया गया। ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर अधिकारियों ने सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी दी और उनकी समझाइश के लिए पहल की। इसके बाद ग्राम सुरसा में ग्रेफाइट सर्वे का कार्य प्रारंभ हो सका।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सुरसा में ग्रेफाइट सर्वे कार्य शुरू कराने के दौरान एसडीएम डॉ. टी.डी. मरकाम के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान तहसीलदार अश्विनी चंद्रा, तहसीलदार गुरुदत्त पंचभावे, नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे तथा एसडीओपी रामअवतार ध्रुव पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
*ग्रामीणों से संवाद कर निकाला रास्ता*
सर्वे कार्य के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें ग्रेफाइट सर्वे की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से स्थिति को संभालने का प्रयास किया, जिसके बाद सर्वे कार्य शुरू कराने की पहल सफल रही।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम सुरसा में ग्रेफाइट सर्वे का काम प्रारंभ होना क्षेत्र में चल रही इस प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।