राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पशु परिवहन में दो गिरफ्तार, 8 बैल बरामद।
बलरामपुर…
जिले के राजपुर थाना पुलिस ने पशु क्रूरता एवं अवैध पशु परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकप वाहन में क्रूरतापूर्वक लादे गए 8 बैलों को बरामद कर सुरक्षित जप्त किया है।
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई की रात ग्राम कमारी से लौट रहे एक व्यक्ति की कार को ग्राम परसापानी के पास पिकप वाहन क्रमांक JH-01-FL-8856 ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन की जांच करने पर उसमें 8 बैलों को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर लादकर ले जाया जा रहा था।
राजपुर पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पिकअप वाहन से 8 बैलों को बरामद कर जप्त किया। बाद में घेराबंदी कर वाहन चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बैलों को झारखंड ले जाने के उद्देश्य से अवैध रूप से परिवहन करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलतान अंसारी (25 वर्ष) एवं नैयाज बख्श (21 वर्ष), दोनों निवासी जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 281, 125, 3(5), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं मोटरयान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस ने आमजन से पशुओं के अवैध परिवहन या पशु क्रूरता संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर देने की अपील की है।