Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

बिना दस्तावेज 240 बोरी जैविक खाद ले जा रहा ट्रक जब्त।

बलरामपुर…

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध उर्वरक परिवहन और कृषि आदानों की बिक्री पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत कृषि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के 240 बोरी जैविक खाद का परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को बसंतपुर थाना पुलिस को अवैध परिवहन की सूचना मिली। इसके बाद वाहन क्रमांक CG-04 PU-5217 की जांच की गई। जांच के दौरान चालक जैविक खाद के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन को अभिरक्षा में लेकर कृषि विभाग को सूचना दी।

कृषि विभाग की जांच में ट्रक से 240 बोरी जैविक खाद बरामद हुई। विभागीय टीम ने उर्वरक का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में खाद हरियाली एग्रो, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) निर्मित पाई गई, जिस पर निर्माण माह मई 2026 अंकित है।

कृषि एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से वाहन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उप संचालक कृषि ने बताया कि मामले में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में इस तरह की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *