रात में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को दबोचा।
वाड्रफनगर/बलरामपुर…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार वाड्रफनगर निवासी कैशर आलम ने 12 जुलाई को चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। देर रात जब उनकी नींद खुली तो बाइक गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने (बीएनएस) की धारा 303(2), 3(5) एवं 112(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दीपक प्रजापति (20 वर्ष) एवं सुमित कुमार पासवान (20 वर्ष), दोनों निवासी वाड्रफनगर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामजती राम तथा आरक्षक संतोष गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह एवं विनोद कुमार शामिल रहे।