Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

स्कूलों में विशेष शिविर, विद्यार्थियों के बने आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र।

बलरामपुर…

कलेक्टर के निर्देश पर जिले के विद्यार्थियों को समय पर आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकासखंड शंकरगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में शिविर लगाकर विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए।

शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीपाडीह तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

शिविर में राजस्व विभाग के पटवारी, शिक्षा विभाग के संकुल समन्वयक, शिक्षक तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों की मौजूदगी में आवेदन पत्रों की जांच और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इस दौरान करीब 34 प्रमाण-पत्र तैयार किए गए, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति, विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा स्कूल-कॉलेज में प्रवेश संबंधी प्रक्रियाओं के लिए समय पर जरूरी दस्तावेज मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *