Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

चार दिन से लापता बुजुर्ग का शव घर में सड़ी-गली अवस्था में मिला, जांच में जुटी पुलिस।

राजपुर (बलरामपुर)…

राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवकी में एक बुजुर्ग का शव उसके घर के भीतर सड़ी-गली अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पिछले चार दिनों से लापता बताया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। इस पर पड़ोसियों ने मृतक के दामाद को इसकी सूचना दी। दामाद के पहुंचने पर घर का दरवाजा खोलकर देखा गया तो भीतर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला, जो काफी हद तक सड़-गल चुका था। घटना की सूचना तत्काल राजपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम बुजुर्ग की मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। राजपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *