Skip to main content

BalrampurChhattisgarhWadrafnagar

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण का संदेश, जरूरतमंदों को कराया भोजन।

बलरामपुर…

प्रतापपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी अब्दुल रज्जाक के नेतृत्व में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने समाज के वंचित वर्ग के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि विधायक पोर्ते लगातार क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही हैं और उनके नेतृत्व में प्रतापपुर विधानसभा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *