Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

सामरीपाठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशी तस्करी के फरार मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बलरामपुर…

सामरीपाठ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिस पर लगातार दबाव बनाए जाने के बाद उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जहां से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक थाना सामरीपाठ में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत औरसापाठ निवासी सद्दाम हुसैन (33 वर्ष) को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

प्रकरण के अनुसार 4 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे इमरसापाठ (बरगद पेड़) के पास तीन लोग नौ मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ों) को कथित रूप से मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर दो आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी सद्दाम हुसैन मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने मामले में पहले ही संजय सोनवानी एवं संजय कोरवा को 5 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद फरार मुख्य आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

लगातार दबाव के चलते आरोपी सद्दाम हुसैन ने 30 जुलाई 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद सामरीपाठ पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना आगे भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *