Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

मुन्ना लाल धुर्वे बने जनपद पंचायत कुसमी के नए सीईओ, प्रशासनिक आदेश जारी।

बलरामपुर…

कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत मुन्ना लाल धुर्वे को जनपद पंचायत कुसमी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रशासनिक महकमे तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जारी आदेश के अनुसार, मुन्ना लाल धुर्वे आगामी आदेश तक जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पूर्व वे प्रभारी क्षेत्र संयोजक कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में पदस्थ थे।

प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले मुन्ना लाल धुर्वे को नई जिम्मेदारी मिलने पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जनपद पंचायत कुसमी में ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

मुन्ना लाल धुर्वे को जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त होने पर विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक संगठनों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *