Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

अंतरराज्यीय अवैध डीजल तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 540 लीटर डीजल जब्त।

बलरामपुर/ सनावल…

सनावल थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध डीजल तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी जाफर हुसैन (23 वर्ष) निवासी बरवाही, थाना सनावल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में अवैध डीजल को बोलेरो वाहन के जरिए त्रिशूली-पचावल मार्ग से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सनावल के नेतृत्व में ग्राम पचावल पुलिया के पास घेराबंदी कर बोलेरो वाहन UP-70BE-3092 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के 18 जरीकैनों में कुल 540 लीटर अवैध डीजल बरामद किया गया। मौके से वाहन चालक नीरज कुमार (27 वर्ष) तथा संदीप कुमार (23 वर्ष), दोनों निवासी सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से कम कीमत पर डीजल खरीदकर छत्तीसगढ़ के बरवाही क्षेत्र में अधिक दाम पर बेचने के लिए लाते थे। जांच के दौरान इस अवैध कारोबार में जाफर हुसैन की संलिप्तता सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाफर हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने दूसरे राज्य से अवैध रूप से डीजल लाकर अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 287, 3(5) बीएनएस एवं 3/7 ईसी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *