Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalWadrafnagar

सरस्वती साइकिल योजना: पेंडारी स्कूल की 45 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें।

वाड्रफनगर/ बलरामपुर…

शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंडारी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 45 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय की पात्र 53 छात्राओं में से 45 छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं, जिन्हें अतिथियों ने साइकिलें प्रदान कीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बेला अनिल कुशवाहा रहीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती मानमती, समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल उपस्थित रहे।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है और बालिका शिक्षा को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *