Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalRamanujganj

कन्हर नदी में इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़, वार्ड क्रमांक 9 तक पहुंचा पानी।

रामानुजगंज/बलरामपुर

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। क्षेत्र की प्रमुख कन्हर नदी में इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ देखने को मिल रही है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से रामानुजगंज नगर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

कन्हर नदी का बढ़ता पानी नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सीसी रोड तक पहुंच गया है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अभी और बढ़ने की आशंका है, जिससे आसपास के रहवासियों में चिंता बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका ने सतर्कता बढ़ा दी है।

नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका की टीम संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका की पूरी टीम को अलर्ट रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल की जाएंगी।

लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगरवासियों से नदी एवं निचले इलाकों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *