भारी बारिश के बीच घर पर गिरा सैकड़ों वर्ष पुराना महुआ का पेड़, आधा मकान क्षतिग्रस्त।
रामानुजगंज/ बलरामपुर…..
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित पहाड़ी मंदिर के पास एक सैकड़ों वर्ष पुराना महुआ का पेड़ अचानक एक मकान के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से मकान का करीब आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, जिले में कल से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसी दौरान पुराने महुआ के पेड़ के गिरने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग हाथों में छाता लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव और अन्य समस्याएं सामने आ रही हैं। बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।