Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalWadrafnagar

दिल्ली से लौटे भाजपा नेताओं का वाड्रफनगर में स्वागत।

वाड्रफनगर/ बलरामपुर। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानकर दिल्ली से लौटे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का वाड्रफनगर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताओं का आत्मीय अभिनंदन किया।

दिल्ली में उपचाररत प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का कुशलक्षेम जानने के बाद वाराणसी मार्ग से लौटे नेताओं में भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल तथा सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी शामिल रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल प्रसाद कश्यप, सीताराम कुशवाहा, मंडल महामंत्री राजेन्द्र जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल, व्यापार प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद सोनी, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल संयोजक दीपक अग्रवाल, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप दोहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द संगठन के बीच लौटने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *