Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalRamanujganj

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उफान पर कन्हर नदी।

कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ी, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

रामानुजगंज/ बलरामपुर……

क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं रामानुजगंज की कन्हर नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की टीमें जिलेभर के नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने अथवा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण*

कन्हर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नदी और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल बाढ़ के कारण नगर में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। नगर पालिका प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

*निचले इलाकों में भी निगरानी*

लगातार बारिश को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कन्हर नदी के जलस्तर के साथ ही नगर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

*नदी-नालों से दूर रहने की अपील*

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है। विशेषकर तेज बहाव वाले स्थानों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सावधानी बरतने कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *