Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

कोतवाली परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण।

बलरामपुर…

थाना कोतवाली बलरामपुर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं थाना स्टाफ ने परिसर में पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद राकेश सिंह, पूर्व पार्षद विनय यादव तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भानु दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। थाना स्टाफ ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *