Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

सेमरा जंगल में प्लेसमेंट कर्मचारी से लूट, तीन नकाबपोशों ने बांधकर की मारपीट।

राजपुर/बलरामपुर…

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर नगर पंचायत में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी के साथ सेमरा जंगल में लूटपाट की वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी को रस्सी से बांधकर मारपीट की और मोबाइल फोन, नगदी तथा मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारी शंकर नाग दोपहर करीब 2:30 बजे सेमरा जंगल क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, रस्सी से बांध दिया और उनके पास मौजूद मोबाइल, नकदी तथा मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद शंकर नाग किसी तरह अपने पैरों में बंधी रस्सी खोलकर वहां से निकले और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राजपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलते ही राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *