Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

केसारी चौक में ग्राहक की तलाश कर रहे युवक को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दबोचा।

बलरामपुर…

रघुनाथनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.224 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 26,688 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रघुनाथनगर के केसरी चौक के पास अपने पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना प्रभारी धीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनीश कुमार पनिका (21 वर्ष), पिता राम प्रसाद पनिका, निवासी कोयल खुर्द, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) बताया। पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर ब्राउन टेप से लिपटे तीन पैकेटों में कुल 2.224 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रघुनाथ मरावी, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक संजय जायसवाल एवं राममूरत यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *