Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

बाल सुरक्षा जागरूकता अभियान: लोधा व कछिया के विद्यार्थियों को मिले अधिकारों और सुरक्षा के गुर।

पॉक्सो, गुड टच-बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल अधिकारों की दी गई जानकारी।

बलरामपुर…..

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से बाल संरक्षण एवं जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम लोधा तथा शासकीय उच्चतर कन्या विद्यालय, कछिया में बाल सुरक्षा एवं अधिकारों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियमचाइल्ड हेल्पलाइन 1098गुड टच-बैड टचबाल सुरक्षास्वास्थ्य एवं स्वच्छतानशामुक्तिबाल विवाहबाल श्रम तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि सुरक्षित बचपन प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। यदि किसी भी प्रकार की असहज या शोषण की स्थिति का सामना करना पड़े तो बिना किसी झिझक के अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से सहायता लें। बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान कराते हुए समय पर अपनी बात साझा करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, बाल विवाह की रोकथाम और बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा उन्हें सुरक्षित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।

जिला प्रशासन ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिलेभर के विद्यालयों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक बच्चे के सुरक्षित बचपन और सशक्त भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *