Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाया, 30 डिसमिल भूमि अतिक्रमण मुक्त।

बलरामपुर…..

जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत आमडंडा में राजस्व विभाग ने लगभग 30 डिसमिल शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत आमडंडा में एक निजी व्यक्ति ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से धान की फसल लगाकर कब्जा कर लिया था। मामले की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया। कार्रवाई के बाद अतिक्रमण मुक्त कराई गई शासकीय भूमि को विधिवत ग्राम पंचायत आमडंडा के सरपंच को सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शासकीय भूमि की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *