Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

बाबा बच्छराज कुँवर धाम में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी।

दो दिन से लापता था युवक, नदी में तैरता मिला शव; पुलिस जांच में जुटी।

बलरामपुर/ वाड्रफनगर…

बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुँवर धाम में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान कछिया निवासी विमलेश वर्मा (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विमलेश बाबा बच्छराज कुँवर धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के रूप में लाए जाने वाले बकरों की बली कराने का कार्य करता था। वह पिछले दो दिनों से लापता था उसका शव धाम के समीप नदी में तैरता हुआ मिला।

घटना को लेकर मामला इसलिए भी रहस्यमय माना जा रहा है क्योंकि युवक की बाइक पहले श्रद्धालुओं के पास मिली थी। इससे मौत के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

सूचना मिलने पर चलगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *