Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

शंकरगढ़ में मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार।

बलरामपुर…

जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित 11.09 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को राजपुर वृत्त के अंतर्गत ग्राम लहसुनपाठ में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी लोकनाथ यादव के कब्जे से 35 पाव रॉयल स्टेज, 23 पाव गोवा स्पेशल तथा 650 मिलीलीटर की एक बोतल सिम्बा बीयर बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 11.09 बल्क लीटर है, जो मध्यप्रदेश निर्मित पाई गई।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मामले की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रदीप भगत द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार राजवाड़े, राकेश तिर्की, मुख्य आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत राम शर्मा, आरक्षक प्रियेश साहू, सचिन यादव, महिला नगर सैनिक कलिस्ता एक्का, हेमंती तिर्की तथा वाहन चालक अमोल सिंह आर्मो और दिनेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *