Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

सुरक्षित परिवहन के लिए सघन जांच अभियान, वाड्रफनगर में 15 हजार का चालान, शंकरगढ़ में 3 पिकअप जब्त।

बलरामपुर…

जिले में आमजन और स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूल वैन सहित अन्य वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, चालक के दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।

वाड्रफनगर में परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो स्कूल वैन सहित अन्य वाहनों में बीमा, फिटनेस तथा आवश्यक दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई। मोटरयान अधिनियम के तहत संबंधित वाहन संचालकों पर कुल 15 हजार रुपये का चालान किया गया।

वहीं शंकरगढ़ में सवारी ढोते पाए जाने पर तीन पिकअप वाहनों को जब्त कर थाना शंकरगढ़ के सुपुर्द किया गया। जांच दल ने वाहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की समझाइश दी। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *