Skip to main content

BalrampurChhattisgarh

सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में हुई हिंसक झड़प, छह आरोपी गिरफ्तार।

बलरामपुर…

जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(3) एवं 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना ग्राम गोंदला के पूर्व पारा में स्थित शासकीय भूमि पर कब्जे के विवाद से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक, 7 जुलाई 2026 को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद 27 जुलाई 2026 को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रामप्रसाद कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया।

चिकित्सकीय परीक्षण में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में कामेश्वर उर्फ राजेश्वर कनोजिया (40), तिलेश्वर कनोजिया (42), रवि कनोजिया (22), राजकुमारी कनोजिया (62), सीता कनोजिया (37) एवं ममता कनोजिया (42), सभी निवासी ग्राम गोंधला, थाना बसंतपुर को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *