अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, साल के 7 नग लट्ठे बरामद, वन अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी।
रामानुजगंज/ बलरामपुर…..
वन विभाग ने अवैध रूप से इमारती लकड़ी का परिवहन करते हुए एक महेन्द्रा पिकअप वाहन को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन से साल के 5 लट्ठे और 2 चौधार समेत कुल 7 नग लकड़ी बरामद की गई है। बरामद लकड़ी की मात्रा 0.628 घनमीटर बताई गई है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन तथा उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज डॉ. दिलरुबा ए. बानो के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सर्किल विजयनगर के बीट परहियाडीह में जांच के दौरान महेन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक JH01 BS/8450 को अवैध रूप से इमारती काष्ठ का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें साल के 5 लट्ठे और 2 चौधार पाए गए। वन विभाग ने लकड़ी सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। मामले में शौकत अंसारी पिता वाहिद अंसारी तथा अमजद खान पिता रोज मोहम्मद, दोनों निवासी ग्राम चन्दरपुर, पोस्ट बलरामपुर, थाना एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को गिरफ्तार किया गया है।
वन विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) क एवं धारा 52, छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1) तथा छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 22 नियम (1) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में वनपाल दयाशंकर सिंह, वनरक्षक मंगलचन्द्र राम, वनरक्षक रूपेन्द्र यादव एवं वनरक्षक अनुराग तिवारी शामिल रहे।