Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalWadrafnagar

जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

वाड्रफनगर/बलरामपुर…

प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने शनिवार को वाड्रफनगर स्थित विधायक निवास में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चले जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, आम नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता विधायक से मुलाकात करने पहुंचे।

विधायक ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। कई मामलों में विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि के रूप में आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल वाड्रफनगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक निवास में सीधे अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान की पहल किए जाने से ग्रामीणों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *