राजपुर में ट्रक-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत; आठ घायल।
राकेश जायसवाल, राजपुर/बलरामपुर।
राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवारी में शनिवार रात करीब 2 बजे ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

घटना ग्राम सेवारी स्थित स्कूल के सामने की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजपुर अस्पताल पहुंचाया।

राजपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।