Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalWadrafnagar

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा वाड्रफनगर में 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विश्व बंधुत्व एवं मानव सेवा के संदेश के साथ विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन।

वाड्रफनगर/ बलरामपुर…..

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा वाड्रफनगर द्वारा समूह का 66वां स्थापना दिवस 21 सितंबर 2026 को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर 12 घंटे का अखंड संकीर्तन, प्रभात फेरी, ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण सहित सफल योनि का पाठ, पारिवारिक गोष्ठी एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के पदाधिकारी, सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

इस अवसर पर शाखा के सदस्यों द्वारा सामाजिक सेवा के तहत मंदिर, मस्जिद एवं गिरजाघर में झाड़ू का वितरण किया गया। वहीं सरकारी अस्पताल एवं वृद्धाश्रम में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों को फल एवं ब्रेड वितरित कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।

श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विश्व बंधुत्व एवं मानव सेवा है। इसी उद्देश्य के अनुरूप समूह द्वारा धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों को भी निरंतर प्राथमिकता दी जाती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय सहयोग रहा। स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने “21 सितंबर स्थापना दिवस—अमर रहे, अमर रहे” के उद्घोष के साथ समूह के सेवा एवं मानव कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *