Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

सेवानिवृत्ति पर लिटकू राम को वन परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

बलरामपुर। 

वन मंडल बलरामपुर में भृत्य के पद पर कार्यरत लिटकू राम अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर वन परिवार की ओर से वन मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। 

समारोह में वन मंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक बाजपेयी ने लिटकू राम को पेंशन आदेश एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान संबंधी आदेश सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने लिटकू राम की कर्तव्यनिष्ठा, सेवाभाव एवं विभाग के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के उपरांत वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लिटकू राम को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाया गया। इस दौरान वन परिवार के सदस्यों ने उनके साथ बिताए सेवाकाल की स्मृतियां साझा करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सम्मान समारोह में निखिल सक्सेना स.व.सं., सी.पी. खेस, नबोर लकड़ा, कृष्णा राजवाड़े, रमेश तिवारी, इन्द्रदेव सिंह, बलदेव सिंह, श्रीमती रीता देवी, अरूण यादव, मथुरा दुबे, रामकुमार यादव, अनिल कुजूर, बब्बन तिवारी सहित वन परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *