Skip to main content

BalrampurLocal

शादी से लौटते समय मोटरसाइकिल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अपचारी बालक पकड़ाए।

बलरामपुर…..

शादी समारोह से लौटते समय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक युवक और तीन अपचारी बालकों को थाना पस्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पुलिस ने धारा 303 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। ग्राम उफिया निवासी संतोष राम तिर्की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मई 2026 की रात उनके घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल सीजी 15 सीडी 3711 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।

विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम खटवाबदर निवासी अनिवेश नाग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ में शादी समारोह से लौटते समय रास्ते में एक घर के बाहर बिना लॉक लगी मोटरसाइकिल देख चोरी की योजना बनाई। अनिवेश ने अपने पास मौजूद चाबी से बाइक स्टार्ट की और चारों आरोपी मोटरसाइकिल लेकर सिंगसरई जंगल की ओर चले गए। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने बाइक की हेडलाइट, गार्ड और मिरर जंगल में फेंक दिए तथा वाहन को आरोपी के घर में छिपाकर रख दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी अनिवेश नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल तीन अपचारी बालकों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जनमेजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राजेश राम लकड़ा तथा आरक्षक देवकुमार डुडुल, संदीप जगत, बनेश्वर राम, शिवराम बैक, गजेन्द्र भगत और सुनील पैकरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *