Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalWadrafnagar

वाड्रफनगर से निकली समरसता की अलख, गुरु रविदास जयंती पर कलश व रथ यात्रा का भव्य स्वागत।

वाड्रफनगर/ बलरामपुर…

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता अभियान के तहत गोवर्धन (वाराणसी) से निकली पवित्र कलश एवं रथ यात्रा का छत्तीसगढ़ भ्रमण वाड्रफनगर से प्रारंभ हुआ। इस दौरान समरसता दीप अभियान एवं कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा मंडल वाड्रफनगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, रविदास समाज के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने श्रद्धापूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के शिव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं कलश वंदन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र द्विवेदी, भानु प्रताप दीक्षित, रविदास समाज के ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश भारती, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, रविदास समाज के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश रवि, युवा जिला अध्यक्ष मोरे लाल दोहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल सुमन, करण बंजारे, दिलीप रसिया, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनोज भारती सहित रविदास समाज के सैकड़ों अनुयायी एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समतामूलक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *