तालाब में डूबने से दंपति की मौत, एक महिला को ग्रामीणों ने बचाया।
कुसमी/ बलरामपुर…
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमरपुर में तालाब में डूबने से एक दंपति की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला को ग्रामीणों ने आनन-फानन में बाहर निकालकर बचा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तालाब से दोनों मृतकों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग पिता ननका नाग तथा उनकी पत्नी घिरनी नाग पति मुनेश्वर नाग, निवासी ग्राम अमरपुर, थाना कुसमी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।