Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर, 170 छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

बलरामपुर…

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के स्कूलों एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड वाड्रफनगर के कन्या एवं बालक छात्रावास चलगली तथा जनकपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां 170 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान संभावित बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार और उचित देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। इस पहल से एनीमिया एवं कुपोषण की समय पर पहचान के साथ विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रशासन के अनुसार कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के सभी छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *