Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

स्कूली छात्राओं को दिया गया सुरक्षा का पाठ, गुड टच-बैड टच व पाक्सो एक्ट की दी जानकारी।

बलरामपुर…

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर ग्राम सनावल स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पाक्सो एक्ट, बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। साथ ही गुड टच और बैड टच की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा लैंगिक समानता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और नशामुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी छात्राओं को जागरूक करते हुए इनके दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा इन कुरीतियों के उन्मूलन में समाज की सहभागिता पर बल दिया।

इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि जिले में बाल सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विद्यालयों में इस प्रकार के अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *