Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

72 वर्षीय जमुना प्रसाद को मिला श्रवण यंत्र, कलेक्टर के हाथों श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए जमुना प्रसाद।

बलरामपुर…..

जिला प्रशासन की पहल पर विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बेबदी निवासी 72 वर्षीय जमुना प्रसाद को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कलेक्टर कक्ष में श्रवण यंत्र प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद जमुना प्रसाद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बढ़ती उम्र के कारण उन्हें सुनने में काफी कठिनाई होती थी, जिससे दैनिक कार्यों के साथ लोगों से संवाद करने में भी परेशानी होती थी। अब श्रवण यंत्र मिलने से उनकी सुनने की क्षमता में सुधार होगा और दैनिक जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो सकेगा। उन्होंने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर एवं बेहतर जीवन जी सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *