अतिवृष्टि के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद।
बलरामपुर/ रामानुजगंज….
जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि और इससे जनजीवन प्रभावित होने के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 2 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा 1 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिले में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों को 2 सितंबर को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विद्यालयों तक इसकी सूचना पहुंचाकर पालन सुनिश्चित कराया जाए।
जारी आदेश को कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदित बताया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाती है।