बलरामपुर में कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार….
बलरामपुर…
जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रघुनाथनगर थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में आरोपियों पर अमानवीय व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
रघुनाथनगर पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।