पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बलरामपुर दौरा, शंकरगढ़ में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को लेकर की चर्चा।
बलरामपुर…..
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे। उनके शंकरगढ़ पहुंचने पर सामरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक महेश्वर पैकरा के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान स्थानीय स्तर के विभिन्न विषयों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की बात कही।
पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं, सामरी के पूर्व विधायक महेश्वर पैकरा की सक्रियता भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। भूपेश बघेल के इस प्रवास को क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के साथ संवाद और कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क के रूप में देखा जा रहा है।