Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, विद्यालय की एक एकड़ भूमि कराई गई कब्जा मुक्त।

बलरामपुर….

जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पलगी स्थित शासकीय विद्यालय की लगभग एक एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में विद्यालय की भूमि को खाली कराकर पुनः शासकीय उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया।

पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण और शासकीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करें।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *