Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

डंपर हादसे के बाद अस्पताल और घटनास्थल पहुंचीं कलेक्टर, घायलों का जाना हाल।

डंपर हादसे के बाद अस्पताल और घटनास्थल पहुंचीं कलेक्टर, घायलों का जाना हाल।

बलरामपुर…

संयुक्त जिला कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर शुक्रवार सुबह गिट्टी से भरा एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि घर के बाहर बंधी चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

अस्पताल के बाद कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी सीधे दुर्घटनास्थल पहुंचीं। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और विशेष रूप से घायल महिला श्रीमती लालमुनि से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में उनके साथ है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले की सतत निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *