Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संभाला कार्यभार।

जनकल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी क्रियान्वयन और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता।

बलरामपुर

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

इस दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का अवलोकन कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न शाखाओं में संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी इससे पूर्व कोरिया जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्यरत थे। वे राज्य प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं और डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *