Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalRajpur

NH-343 की बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन।

कीचड़ से सनी सड़क पर लगाया ‘बेशर्मी का पौधा’, सरकार और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

राकेश जायसवाल- राजपुर/ बलरामपुर…

अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाईवे-343 की बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने राजपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की खराब स्थिति के विरोध में कीचड़ से सनी सड़क पर ‘बेशर्मी का पौधा’ लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि NH-343 की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार खराब सड़क के चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

*राजपुर तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन*

विरोध प्रदर्शन राजपुर तहसील कार्यालय के सामने किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ ही स्थायी समाधान की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हो सका।

प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने सड़क की स्थिति जल्द सुधारने की मांग की। प्रदर्शन के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *