Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalRajpur

पेट्रोल डालकर युवक को लगाई आग, दो घंटे में आरोपी हिरासत में।

राजपुर/ बलरामपुर…

बलरामपुर जिले के थाना राजपुर पुलिस ने पेट्रोल डालकर युवक को आग लगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलने के महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेट्रोल लगी खाली बोतल और लाइटर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बुढ़ाबगीचा महुआपारा निवासी रामेश्वर उर्फ कोचा (21) का किसी बात को लेकर सिद्धांत के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद सिद्धांत अपने भाई को घटना की जानकारी देने गया था। रात करीब 8:15 बजे वापस लौटने के दौरान आरोपी ने रास्ते में उसे रोककर कथित रूप से पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। घटना में सिद्धांत के शरीर पर जलने की चोटें आईं।

मामले की रिपोर्ट के बाद थाना राजपुर में धारा 109(1) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से पेट्रोल लगी खाली बोतल और लाइटर बरामद कर जब्त किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे सूचना प्राप्त होने के दो घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया। घायल सिद्धांत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *